प्रवीण बंजारे (जिला प्रतिनिधि जांजगीर चाम्पा)
जांजगीर चाम्पा जिला के धाराशिव गांव मे शनिवार की रात दो पक्षो मे मामूली बात को लेकर विवाद हुआ और विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष तलवार और धारदार हथियार लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिए, जिससे दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुई, घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया, घटना के बाद गांव मे पुलिस बल तैनात है और गाँव छावनी मे तब्दील हो गया है, जांजगीर चाम्पा जिला के महज 10 किलो मीटर कि दूरी पर स्थित धाराशिव गांव मे उस वक्त सनसनी फ़ैल गई, जब मामूली बात को लेकर अभिषेक गोस्वामी और जितेश राठौर और साथी आपस मे भीड़ गए,,किसी तरह विवाद शांत हुआ ही था कि आशुतोष गोस्वामी ने अपने साथियो के साथ जितेश राठौर के घर विवाद सुलझाने के लिए निकले लेकिन बीच रास्ते मे शनिवार कि शाम हुई विवाद और मारपीट की घटना के बाद फिर से दिग्विजय राठौर और साथी मिल कर जितेश राठौर के साथ उसके भाइयो दिलीप और दिनेश राठौर को गाली गलौच करते हुए घर जा रहे थे,,और जान से मारने की धमकी दें रहे थे,, तभी दोनों गुट फिर आमने सामने भिड़ंत हो गया और बेट, स्टम्प, और धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया,, इस मारपीर से दिनेश राठौर और अभिषेक गोस्वामी को गंभीर चोट आई है
घटना की सूचना मिलने पर पामगढ पुलिस रात मे ही गाँव पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है,, पुलिस ने मामले मे बलवा, हत्या की नियत से हमला करने का मामला दर्ज कर, दोनों पक्षो से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बलवा मे उपयोग किए गए हथियार जप्त कर लिया है
घटना के बाद धारा शिव गांव का एक वार्ड पूरी तरह से सन्न हो गया है, और आगे किसी तरह से विवाद ना हो इसको लेकर पुलिस बल रात से ही तैनात है हालांकि अभी तक गांव मे शांति बनी हुई है!
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

