Raipur/छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में देर रात मौसम का मिजाज बदल गया। शनिवार दिन भर छाए हुए बादलों के बाद देर रात रायपुर समेत कई जिलों में बे मौसम बारिश हुई। वहीं कई जगहों पर अब भी बारिश जारी है। अचानक हुई बारिश के कारण लोगों को गर्मी से रहत मिली है। वहीं बेमौसम बारिश के बाद मौसम ख़ुशनुवा हो गया है और तापमान में भी गिरावट हो हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी रायपुर, बलौदबाज़ार, दुर्ग, राजनांदगांव, बलरामपुर, लोरमी समेत कई अन्य जिलों में कल सुबह से ही बादल छाए हुए थे। बहीं इन जिलों में देर रात अचानक बारिश शुरू हो गई। देर रात शुरू हुई बारिश ने मौसम खुशनुमा आकर दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। राजधानी रायपुर में देर रात से शुरू हुई बारिश सुबह भी जारी है। गर्मी के मौसम में हो रही बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
