भारतवर्ष का सबसे बड़ा सपना पूरा होने जा रहा है – रोहित सारथी…
जांजगीर।भगवान राम हिंदू धर्म व सनातनियो का आधार है राम मंदिर वर्तमान में भारत के उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन है, नवम्बर 2019 के बाद मंदिर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सका, जनवरी में इसका गर्भगृह तथा प्रथम तल बनकर तैयार है और २२ जनवरी २०२४ को इसमें श्रीराम की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा की जायेगी।
जिसे अत्यंत गौरव व हर्ष उल्लास का विषय बताते हुए जांजगीर चाम्पा लोकसभा के युवा भाजपा नेता व अकलतरा नगर पालिका के सभापति रोहित सारथी जी कहते है कि
वर्षो की प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में बन रहे है भव्य श्री राम मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे है, प्रभु श्री राम सिर्फ भारत के ही नही अपितु पूरे विश्व के सनातनियो के अराध्य है,व अयोध्या धाम समस्त देशवासियों के आस्था का केंद्र है,धर्म मे आस्था रखने वाले हर व्यक्ति के लिए अयोध्या रामलला के भव्य धाम का निर्माण होना गर्व का विषय है,हम अत्यंत सौभाग्य शाली है जो इस गौरव के पल के साक्षी बनने जा रहे है,
यह गौरव का पल लम्बे संघर्ष व हजारो कार सेवको के बलिदान के बाद आया है बहुत से कार सेवकों का सपना अपने जीवन पर्यंत सपना ही रह गया और बहुत से ऐसे भी कार सेवक आज भी जीवित है जो मन्दिर निर्माण के लिऐ कार सेवा किए आज उनका सपना उनके जीवित रहते पुरा हो रहा है साथ ही आज तक भारत के बहुत से लोग राम मन्दिर बनने के कई तरह से संकल्प लिए हुए जो राम लला के विराजते ही पुरा हो जायेगा भगवान राम का जीवन मानव जीवन के लिए एक आदर्श है आने वाला समय भारत में राम राज्य की परिकल्पना को साकार करने वाला होगा रामलला के विराजमान होते ही भारत का गौरव शाली इतिहास विश्व पटल में फिर से गूंजने लगेगा और भारत पूरे विश्व का मार्ग दर्शन के लिऐ आगे रहेगा यह सब माननीय मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की दृढ़ ईक्षाशक्ति व संकल्प से सम्भव हो सका है,हम माननीय मोदी जी इस अमूल्य उपहार हेतु हृदय की गहराइयों से धन्यवाद करता हूं ,साथ ही समस्त क्षेत्र वासियों से अपील करते है कि 22 जनवरी 2024 के दिन अपने घरों में दीपावली की तरह दिप प्रज्वलित,मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी कर प्रभु श्रीराम का स्वागत करें…
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

