पामगढ़ । विद्या निकेतन उ मा विद्यालय तथा ड्रीम लैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में मंगलवार शिक्षक दिवस” के दिन अवकाश घोषित कर सभी शिक्षकों ने हाथो में काला रिबन बांध कर तथा शिक्षक दिवस नही मानने का निर्णय लिया गया।
संस्था के संचालक नरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि यह निर्णय छत्तीसगढ़ शासन के पक्षपात पूर्ण व्यवहार को देखते हुए लिया गया जहां विगत सत्र 2020-21,2022-23 से आर टी ई का पैसा नहीं आया है कई शिक्षक ऐसे भी है जिनको पिछले 1 साल से अधिक समय से सैलरी नही मिल पा रही हैं, स्कूल चलाना कठिन हो रहा है। जबकि सरकार को बार बार सूचना देने पर भी इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है,जिसके विरोध में “छत्तीसगढ़ प्रायवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन” ने दिनांक 05/09/2023 को शिक्षक दिवस के दिन प्रदेश के सभी प्रायवेट स्कूल को बंद रखने का आदेश आया था जिसके अनुसार संस्था के संचालक नरेन्द्र पाण्डेय प्राचार्य ए के मिरे ,दीपक कुमार प्रधान , प्रशासनिक प्रभारी अखिल शुक्ला, तथा समस्त समस्त विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने हाथो में काला रिबन बांध शिक्षक दिवस नही माना कर विरोध प्रदर्शन किया।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

