छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) 1 नवंबर, 2000 को मध्य प्रदेश से अलग होकर भारत के 26 वे राज्य के तौर पर अस्तित्व में आया था और अपने प्राकर्तिक सौंदर्य और पुरानी परम्पराओ के कारण देश समेत पूरे विश्व के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना रहता है | आज के इस अंक में हम आपको भारत के इस सुन्दर राज्य छत्तीसगढ़ के सम्बन्ध में कुछ रोचक तथ्यों Chhattisgarh Facts की जानकारी देने जा रहे हैं जिन्हें आप जरूर जानना चाहेंगे।
1. छत्तीसगढ़ के इतिहास के अनुसार इस क्षेत्र का प्राचीन नाम दक्षिण-कौसल था और पूर्व आधुनिक काल के दौरान यह क्षेत्र मराठों के नियंत्रण में था |
2. छत्तीसगढ़ के बीहड़ वनों तथा यहां की महानदी का स्पष्ट विवरण वाल्मीकि रामायण में भी मिलता है ।
3. छत्तीसगढ़ की आधिकारिक राजधानी रायपुर है और इस राज्य में 27 जिले आते हैं |
4. छत्तीसगढ़ की सीमा 7 राज्यों से मिलती है जिसमे इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व उत्तर में झारखंड, पूर्व में उड़ीशा, दक्षिण में आंध्रप्रदेश, दक्षिण पश्चिम में तेलंगाना, पश्चिम में महाराष्ट्र और मध्य में मध्य प्रदेश है ।
5. छत्तीसगढ़ का आधिकारिक क्षेत्रफल 135,192 वर्ग किलोमीटर और आधिकारिक जनसँख्या 3.22 करोड़ लोगों की है जिनमे आदिवासी मूल के लोग बहुत संख्या में यहाँ रहते है |
6. छत्तीसगढ़ भारत देश का 16वां सबसे अधिक आबादी वाला राज्य हैइसकी आवादी में 1 करोड़ 28 लाख 27 हजार 915 पुरूष हैं और 1 करोड़ 27 लाख 12 हजार 281 महिलाएं हैं। इस राज्य की ग्रामीण जनसँख्या लगभग एक करोड़ 96 लाख 03 हजार 658 के करीब और शहरी आबादी 59 लाख 36 हजार 538 के करीब है।
7. छत्तीसगढ़ की लगभग 80 फीसदी जनसँख्या गांवों में ही निवास करती है और मात्र 20 फीसदी जनसँख्या शहरों में रहती है |
8. छत्तीसगढ़ के प्राचीन मंदिर और उनके भग्नावशेष इस बात का प्रमाण है कि इस क्षेत्र में हिंदु संस्कृति के अलावा बौद्ध संस्कृति का भी काफी गहरा प्रभाव रहा है |
9. छत्तीसगढ़ में करीब 93 प्रतीशत जनसंख्या में हिंदु धर्म को मानने वाली है और प्राचीन रीति-रिवाजो के प्रति बहुत सम्मान रखते है |
10. छत्तीसगढ़ के लोग कम शिक्षित होने के कारण आज भी जादू-टोने,तंत्र-मन्त्र जैसे अंधविश्वासों पर बहुत यकीन और भरोसा रखते है |
11. छत्तीसगढ़ में 3 राष्ट्रीय उद्यान और 11 वन्य जीवन शताब्दियां हैं और साथ ही राज्य में मौजूद ज्यादातर पुराने मंदिर और एतिहासिक स्थान महिला शक्ति से सम्बंधित है ।
12. छत्तीसगढ़ में भारतीय नियाग्रा के नाम से प्रशिद्ध चित्रकूट जल प्रपात झरना जगदलपुर जिले में इंद्रावती नदी पर स्थित है |
13. छत्तीसगढ़ एक संसाधन संपन्न राज्य है जो देश के लिए बिजली और इस्पात का मुख्य स्रोत है | ये राज्य देश के 15 फीसदी स्टील का निर्माण करता है।
14. छत्तीसगढ़ भारत में फसल के उत्पादन में देश के उच्च राज्यों में आता है और इसे “धान का कटोरा” (Rice Bowl of India) के नाम से भी जाना जाता है ।
15. छत्तीसगढ़ भारत की 70 फीसदी तेंदु पत्तों के उत्पादन की पूर्ति करता है जिसका उपयोग बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है |
16. छत्तीसगढ़ अब देश का एक विकसित राज्य बनता जा रहा है | यहाँ इस वक्त रेल लाइन की लम्बाई 1000 किमी तथा सडको की लम्बाई 20,000 किमी है और रायपुर अभी राज्य का एक मात्र हवाई अड्डा है |
17. छत्तीसगढ़ भारत में खनिजों और खनन गतिविधियों में एक बहुत ही समृद्ध राज्य है | ये राज्य पूरे विश्व का दूसरा सबसे बड़ा कोयला उत्पादन वाला राज्य बन चुका है |
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाFebruary 1, 2026लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार, 06 अलग-अलग घटनाओं मे, 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध
जांजगीर चाम्पाJanuary 27, 2026मुख्य अतिथि वित्तमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

