रायपुर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को एक दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। राजनाथ सिंह के दौरे को देखते हुए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव से पहले उत्साह बढ़ाने राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के कांकेर दौरा करने वाले हैं और यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री सिंह कल रायपुर एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कुछ देर यहां रुकेंगे, फिर सीधे कांकेर के लिए रवाना होंगे। राजनाथ सिंह कांकेर जिले में सुरक्षा बल के अफसरों और स्थानीय भाजपा नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, राजनाथ सिंह शनिवार दोपहर दिल्ली से निकलकर विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर करीब 1 बजे के आसपास वो रायपुर पहुंचेंगे। यहां से BSF के हेलिकॉप्टर से कांकेर जाएंगे। कांकेर में नगर सैनिक ग्राउंड में रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया जा सकता है। इसके बाद वह कांकेर के सर्किट हाउस में कुछ देर बिताने के बाद दोपहर 2:30 से 3 बजे के आसपास मेला भाटा ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे। शाम 4:30 से 5 बजे के आसपास रायपुर लौटकर दिल्ली के लिए रवाना होंगे राजनाथ सिंह का ये दौरा सुरक्षा के लिहाज से भी संवेदनशील है। इसलिए सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। राजनाथ सिंह के लिए ब्लैक कैट कमांडो की टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा स्थानीय पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स भी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए जाएंगे। कांकेर जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा है। स्थानीय भाजपा के नेताओं को पूरे बस्तर संभाग से इस सभा में लोगों को जुटाने के काम पर लगाया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, डॉ. रमन सिंह समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
जांजगीर चाम्पाMarch 23, 2026रिटायर्ड आर्मी ने चलाया पिस्टल घायल के जांघ पर लगा गोली बिलासपुर रिफर
जांजगीर चाम्पाMarch 22, 2026बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप

