मृत्यु भोज एक कुप्रथा है:- मनोज यादव
छ.ग. अठोरिया यादव समाज की बैठक रविवार को श्री कृष्णा धाम पामगढ़ में आयोजित किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में समाज प्रमुख एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि समाज मे मृत्यु संस्कार में जो भोजन कराया जाता है उसमें रोक लगने की आवयकता है क्योंकि इससे समाज कमजोर होता जा रहा है साथ ही उन्होंने इसके लिए जनजागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही। उन्होंने यह भी कहा कि शास्त्रो के अनुसार कही भी मृत्यु भोज का उल्लेख नही है समाज मे ये एक सामाजिक कुप्रथा ही है जो प्रायः सभी मे विद्यमान है जो केवल अपनी साख के लिए लोगो के द्वारा किया जाता है अतः इसमे लगाम लगना चाहिए। यादव समाज मे इस कुप्रथा को दूर करने हेतु प्रस्ताव भी पारित किया गया।
उपस्थित सदस्यों में कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी अपना विचार व्यक्त किया। बैठक में मन्दिर की व्यवस्था को सुदृण करने के लिए युवा विंग से आकाश यादव ने अपने विचार रखे और उनके अनुसार राधा कृष्ण ट्रस्ट निर्माण करने का प्रस्ताव भी किया गया। इसके अलावा अन्य सामाजिक समस्याओं पर चर्चा कर निर्णय किया गया।
बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा पश्चात विस्तार किया गया जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ प्रान्त में अ ठोरिया समाज के इकाई का गठन किया गया साथ ही जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।इस अवसर पर संरक्षक गण श्री के बी यादव,श्री सोनाराम यादव,श्री के एल यादव,लक्ष्मण यादव,चितरंजन यादव,गणेश यादव कार्यकरिणी में कोषाध्यक्ष श्री ताराचंद यादव,सचिव जितेंद्र यादव,सहसचिव फिरत यादव, सदस्य महेश यादव एवं विजय यादव,रघु यादव,मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

