धान खरीदी केंद्र कोडाभाट में पकड़ी गई अनियमितता
पामगढ़।जांजगीर कलेक्टर के निर्देश पर उप पंजीयक सहकारी संस्थाए श्री उमेश गुप्ता के मार्गदर्शन में नायाब तहसीलदार राहौद एवम सहकारिता विस्तार अधिकारी पामगढ़ कैलाश कश्यप द्वारा उपार्जन केंद्र कोड़ाभाट का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्र में बगड़िया राइस मिल अकलतरा का ट्रक परिदान के लिए लगा हुआ था। केंद्र से 280क्विंटल मोटे धान के परिदान हेतु डीओ जारी किया गया था परंतु भौतिक रूप से ट्रक में सरना धान को लोड किया जा रहा था, ट्रक में 350 कट्टी धान लोड किया जा चुका था तब सहकारिता विस्तार अधिकारी ने मौके पर परीक्षण किया जाँच में शासन के नियमो के विरुद्ध कार्य करते हुए केंद्र के हमालों को पकड़ा। हमालों द्वारा बताया गया कि उपार्जन प्रभारी राजाराम यादव के कहने पर उनके द्वारा मोटा के बजाय सरना धान लोड किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित राइस मिल के मुंशी चंद्रभान सिंह से बयान लिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि वह बगड़िया राइस मिल अकलतरा का मुंसी है और गाड़ी क्रमांक CG 15 DD 9488 में मोटा लेने आया हुआ था लेकिन मोटे की जगह सरना धान गाड़ी में लोड हो रहा है इसकी जानकारी मुझे है। उपार्जन केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर बसंत यादव ने भी अपने बयान में यह बात स्वीकार की है कि मोटे धान की जगह में सरना धान को लोड किया जा रहा है। उपार्जन प्रभारी राजाराम यादव द्वारा मिलर से सांठगांठ कर शासन को क्षति पहचाने व्यक्तिगत लाभ के लिए ऐसा किया जा रहा था। समिति के कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत कर शासन को क्षति पहुचने वाली बात इस जिले के लिए कोई नयी बात नही है। देखने वाली बात होगी कि दोषी कर्मचारियों पर कब तक कार्यवाही होगी
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

