मुंबई । मुंबई पुलिस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) की शहर इकाई के अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव (25) को जन्मदिन का केक तलवार जैसे धारदार हथियार से काटने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब यादव ने विक्रोली रेलवे स्टेशन के पास अपने समर्थकों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
अधिकारी ने कहा कि जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का स्वत: संज्ञान में लिया। उन्होंने बताया कि यादव के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

