गर्भवती महिलाओं की प्रसव कराने में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका – सुखराम मधुकर
पामगढ़।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम ससहा में मितानिन दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत ससहा के सरपंच प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता सुखराम मधुकर ने मितानिनों का श्रीफल एवं साड़ी भेंटकर सम्मान किया ।भाजपा नेता सुखराम मधुकर ने मितानिनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य संबंधित सभी कार्यों में मितानिनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, एक गर्भवती माँ को प्रसव कराने से लेकर नवजात शिशु को कुपोषण एवं बीमारियों से बचाने में भागीदारी निभाती है। उन्होंने कहा कि गांव में आज मितानिनों वजह से डॉक्टरों का बोझ कम एवं गाँव के लोगो को स्वास्थ्य संबंधित सुविधाओं में काफी सहोलीयत मिलती है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत ससहा सरपंच सुनीता सुखराम मधुकर, सचिव सकुन कुमार साहू, सुकृति साहू, संगीता रात्रे, अमरीका, जमुना साहू, बिंदु टण्डन, सविता साहू, सावित्री देवी साहू, चित्रा देवी साहू, सुखमिन लहरे,रामबाई सहित अन्य मितानिन उपस्थित थी।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

