मस्तूरी// आज दिनाँक 18/11/22 को मस्तुरी विधानसभा अन्तर्गत ग्राम बोहारडीह में भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी का आदमकद मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित किया गया जिसमे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, उपनेता प्रतिपक्ष छः ग. विधानसभा, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमुर्ति बांधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे कर रही थी। सर्वप्रथम बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के माल्यार्पण पर दीप प्रज्ज्वलित करके अम्बेडकर जी के मूर्ति अनावरण किया गया। तत्पश्चात स्वागत, गीत संगीत की शुरुआत हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री, मस्तूरी विधायक डॉ बांधी ने अपने उद्बोधन में कहा बाबा साहब के बताए रास्तों पर हमे चलना है

आज हम जो मुकाम तक पहुंचे हैं वह सब अंबेडकर जी के देन है चाहे व्यवसायी हो या नेता हो या अन्य आज उसके संविधान से पुरे देश चल रहा हैं। आगे उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कुछ असामाजिक तत्व लोग बरगलाने और अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं कि संविधान को बदला जा रहा है किंतु मैं बता दूं किसी भी व्यक्ति में हिम्मत और ताकत नही है और न वो पैदा हुए है जो संविधान को बदल दे कल भी अंबेडकर जी के संविधान से देश चलता था और आज भी चल रहा हैं और कल भी चलेगा । अंत में आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी । कार्यक्रम में मुख्यरूप से पूर्व मंत्री, मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णामूर्ति बांधी, पामगढ़ विधायक इंदु बंजारे, रोहित डहरिया, धरम भार्गव,दामोदर कांत, संतोषी ताराचंद राय, प्रेमचंद खांडेकर, डॉ.मिरी, किरण यादव, अशोक दिनकर, मिस्टर इंडिया भार्गव, महादेव खूंटे, चंद्र प्रकाश दिनकर, घनश्याम भार्गव, गणपत भार्गव उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

