क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी का लिया आनंद
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़
रायपुर 14 सितंबर 2022
भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़
मुख्यमंत्री श्री बघेल का किसान श्री चमरु पैकरा सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश दीप जलाकरमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट मुलाकात अभियान के तहत आज रायगढ़ जिले के विधानसभा क्षेत्र धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम घरघोड़ा पहुंचे। उन्होंने ग्राम घरघोड़ा हेलीपेड आगमन के बाद ग्राम पंचायत भेंड्री, प्रेमनगर मोहल्ला निवासी किसान श्री चमरु पैकरा (पुत्र हरिकृष्ण पैकरा, बाबूलाल पैकरा) के घर पहुंचे और उनके घर मे बड़े सादगी के साथ भोजन ग्रहण किया। भोजन में मुख्यमंत्री ने श्री चमरु पैकरा के घर पर चावल, दाल, रोटी सहित क्षेत्रीय करेला भाजी और मुनगा भाजी के स्वाद का भी आनंद लिया। इसके साथ ही उनके भोजन में लाल भाज़ी- बड़ी की सब्जी, लौकी चना दाल, बैंगन मटर का भर्ता, आम की चटनी, टमाटर की चटनी और अंकुरित सलाद आदि शामिल थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल के साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमसाय टेकाम, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, किसान श्री चमरु पैकरा ने भी भोजन किया। भोजन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री बघेल का किसान श्री चमरु पैकरा सहित उनके परिवारजनो ने अपने घर के मुख्य द्वार पर कलश दीप जलाकर मुख्यमंत्री को चंदन, आरती कर और पुष्प गुच्छ भेंट करके आत्मीय स्वागत किया।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

