लखीमपुर खीरी : पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद महिलाओं, युवतियों और नाबालिग बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के लखीमपुरी में पति और पत्नी के बीच झगड़े का एक अनोखा और डराने वाला मामला सामने आया है। लखीमपुर खीरी में एक महिला मायके से ससुराल जाने से राजी नहीं थी।
इस बात को लेकर पत्नी से पति इस कदर नाराज हो गया कि दोनों में काफी देर तक बहस हुई। जब गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं हुआ तो पति ने दांत से अपनी पत्नी की नाक काट ली और कटी नाक लेकर थाने पहुंच गया। कटी नाकर लेकर जैसे ही आरोपी पति सरेंडर करने पहुंचा, थाने में हड़कंप मच गया।
संजय जब पत्नी को विदा कराने ससुराल ढकिया पहुंचा तो पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साए संजय ने अपनी पत्नी वंदना की नाक दांत से चबाकर काट डाली और कटी नाक हाथ में लेकर हैदराबाद थाना आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
इस बीच हैदराबाद पुलिस ने बताया कि संजय की पहली पत्नी की गांव में जमीनी विवाद मे हत्या कर दी गई थी उसके बाद आरोपी ने दूसरी पत्नी से शादी की थी। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर देने थाने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाFebruary 1, 2026लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार, 06 अलग-अलग घटनाओं मे, 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध
जांजगीर चाम्पाJanuary 27, 2026मुख्य अतिथि वित्तमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

