अमित जोगी पहुंचे अकलतरा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे रोगदा केएसके पावर प्लांट ज्ञापन सौंपकर किया यह मांग
अकलतरा (जांजगीर-चांपा) के KSK महानदी पॉवर प्लांट के मजदूरों द्वारा की जा रही आत्महत्या के गंभीर विषय पर कंपनी प्रबंधन से मिलकर उनका ध्यान इस ओर आकर्षित किया। साथ ही हाल ही में आत्महत्या करने वाले मजदूर के पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।पिछले 1 वर्ष में प्लांट के 8 मजदूरों ने आत्महत्या की है। इनमें से अधिकतर मजदूर अनुसूचित जाति और जनजाति के थे।

प्रथमदृष्टया उनके आत्महत्या करने का कारण प्लांट में उनके साथ जातिगत शोषण होना दिख रहा है।प्लांट प्रबंधन से स्पेशल अफसर नियुक्त करने की मांग की है जो इन शोषित वर्गों के लोगों की शिकायतों पर समय सीमा में कार्यवाही करे। जातिगत भेदभाव करने वाले लोग चाहे जिस भी पद पर बैठे हों उन पर तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए।
प्लांट मैनेजर ने मुझे आश्वासन दिया है कि वे तत्काल इस विषय पर आवश्यक कार्यवाही करेंगे। यदि कंपनी द्वारा पीड़ित लोगों की समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान नहीं किया जाता तो जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) संवैधानिक विकल्पों के साथ ही प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने पर विवश होगी।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

