पंचायत उपचुनाव का ग्रामीणों ने किया बहिष्कार,
आरोप- आजादी के बाद से नही बनी सड़क…
ग्रामीणों ने कहा जब तक सड़क नहीं बनेगी तब तक सभी चुनाव का करेंगे बहिष्कार
जांजगीर चांपा/ जिले के पामगढ़ ब्लॉक के खोखरी ग्राम पंचायत में आज सरपंच पद के लिए उपचुनाव में मतदान किया जाना था जिसका आश्रित ग्राम रिवापार के ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से उनके गांव में सड़क नहीं बनी और जब तक सड़क नहीं बनाई जाएगी वे पंचायत, विधानसभा और लोकसभा सभी चुनाव का बहिष्कार करेंगे। मौके पर मौजूद तहसीलदार बजरंग साहू ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं जिसका ग्रामीणों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव मैं आज पामगढ़ विकासखंड के खोखरी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जानी है जिसका आश्रित ग्राम रिवापार के ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के 75 साल बीत गए मगर उनकी गांव में अब तक सड़क नहीं बनी। ग्रामीणों का आरोप है कि सैकड़ों बार उनके द्वारा शासन प्रशासन से गुहार लगाई जा चुकी है मगर उनकी समस्या को हर बार अनसुना कर दिया गया है। ग्रामीणों का साफ तौर पर कहना है कि जब तक उनके गांव में सड़क नहीं बनेगी वे किसी भी चुनाव में सहभागीता नहीं निभाएंगे। खोखरी ग्रामपंचायत में सरपंच उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में वही 2600 मतदाताओं को मतदान करना था। जिसमे से 600 मतदाता रिवापार के हैं जिन्होंने चुनाव का बहिष्कार किया है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

