नई स्टडी के दौरान पाया कि रातभर की नींद के दौरान एकत्र की गईं ब्रेन वेव्स यानी मस्तिष्क तरंगों (brain waves) से मिली सूचनाएं व्यक्ति की सेहत के बारे में भविष्यवाणी कर सकती हैं. इस स्टडी का मॉडल नींद के मात्रात्मक विश्लेषण पर आधारित था. और यह विश्लेषण के लिए चयनित स्वास्थ्य संबंधी 11 परिणामों से जुड़े, आगामी 10 वर्षों के खतरों की भविष्यवाणी करने में सक्षम था.
अमेरिका के मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल (Massachusetts General Hospital) और बेथ इजराइल डेकोनेस मेडिकल सेंटर(Beth Israel Deaconess Medical Center) के रिसर्चर्स ने अपनी नई स्टडी के दौरान पाया कि रातभर की नींद के दौरान एकत्र की गईं ब्रेन वेव्स यानी मस्तिष्क तरंगों (brain waves) से मिली सूचनाएं व्यक्ति की सेहत के बारे में भविष्यवाणी कर सकती हैं. इस स्टडी का मॉडल नींद के मात्रात्मक विश्लेषण पर आधारित था. और यह विश्लेषण के लिए चयनित स्वास्थ्य संबंधी 11 परिणामों से जुड़े, आगामी 10 वर्षों के खतरों की भविष्यवाणी करने में सक्षम था.
उच्चतम जोखिम अनुपात यानी हाईएस्ट रिस्क रेशों (RR) वाले तीन परिणाम ‘खराब से औसत” नींद से जुड़े थे. इनमें डिमेंशिया, मृत्युदर व याददाश्त की हानि शामिल हैं. इस स्टडी का निष्कर्ष मेडिकल जर्नल स्लीप (Sleep) में प्रकाशित किया गया है.
कैसे हुई स्टडी
इस स्टडी में 8,673 वयस्कों को शामिल किया गया था, जिनकी औसत आयु 51 वर्ष थी. इनमें 51 महिलाएं भी शामिल थीं. रिसर्चर्स ने रातोंरात ईईजी (एक रिकॉर्डिंग जो ब्रेन वेव्स को मापती है) द्वारा उत्पन्न डेटा से 86 विशेषताएं निकालीं, उन्होंने प्रतिभागियों को तीन ग्रुप्स में बांटा – खराब, औसत और अच्छी नींद. और स्वास्थ्य जोखिम का आकलन करने के लिए एक सांख्यिकीय मॉडल का इस्तेमाल किया.
स्वास्थ्य परिणामों का निर्धारण मेडिकल कोड, मस्तिष्क इमेजिंग रिपोर्ट, दवाओं और/या अनुभूति स्कोर (cognition scores)का यूज करके किया गया था. उम्र, लिंग, बॉडी मास इंडेक्स, और कुछ बताई गई दवाओं के इस्तेमाल सहित संभावित गड़बड़ियों के लिए नतीजे कंट्रोल्ड किए गए थे.
क्या कहते हैं जानकार
मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में न्यूरोलाजी के इंस्ट्रक्टर और इस स्टडी के मेन ऑथर हाओकी सन (Haoqi Sun) के अनुसार, ‘हम पहले से ही जानते हैैं कि नींद सेहत के बारे में इशारे करती है. लेकिन, यह आश्चर्यजनक है कि नींद जांच से पहले ही साइकेट्री (मनोरोग), नर्वस सिस्टम (तंत्रिका तंत्र) और कार्डियोवस्कुलर (हृदय संबंधी) स्थितियों और मृत्युदर आदि से जुड़े 11 परिणामों की भविष्यवाणी कर सकती है.”
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

