जांजगीर-चांपा/ जिले के पामगढ़ ब्लाक के कोड़ाभाट के हल्का नंबर 23 के पटवारी देवेंद्र साहू के द्वारा किसान के जमीन का नक्शा दुरूस्त करने के नाम पर 4000 की रिश्वत ली गई इसके बावजदू काम नही किया गया तो किसान ने पैसे लेने का विडियो वायरल कर दिया जिसके बाद पहले पटवरी को निलंबित किया गया फिर धारा 384 के तहत गिरफ्तार कर जेल भे दिया गया अब इस पूरे मामले ने तूल पकड़ ली है और जिले के सभी 256 पटवरी अपने सहकर्मी के गिरफ्तारी के विरोध में तहसीलदार, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी के निलंबन की मांग करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल हड़ताल पर चले गये हैं। यह सब तब हो रहा है जब कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री का जिला प्रवास प्रस्तावित है वहीं गृह विभाग के द्वारा धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
आज से जांजगीर के कचहरी चौक में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पटवारियों का कहना है कि पटवारी संघ का आरोप है कि सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो के आधार पर तहसील पामगढ़ में पदस्थ पटवारी देवेन्द्र साहू को एसडीएम द्वारा 30 मई को बिना विभागीय जांच के निलंबित किया गया था। जिसके पश्चात 31 मई की रात 8.30 बजे पटवारी देवेन्द्र साहू को पुलिस द्वारा जबरिया चोर, डाकू, पेशेवर मुजरिम की तरह उठा लिया गया। जिसके पश्चात तहसीलदार और नायब तहसीलदार पामगढ़ ने उसकी रात 10.30 बजे पटवारी साहू के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई और उसे जेल भेज दिया।

संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि पूर्व में भी जिला पटवारी संघ द्वारा 14 फरवरी को समाचार पत्रों में छपी खबरों व वीडियो के आधार पर बिना विभागीय जांच की कार्यवाही नहीं करने के लिए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया था, जिस पर अपर कलेक्टर के द्वारा आश्वासन दिया गया था, फिर भी इस प्रकार की कार्यवाही किया जाना सर्वथा अनुचित है। पटवारियों का कहना है कि जब तक तहसीलदार, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी को निलंबित नही किया जाता है वे हड़ताल पर रहेंगे साथ ही मांग पूरा नही होने पर प्रदेश व्यापी अंदोलन की चेतावनी भी संघ ने दी है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

