खेत में निदाई कर मनरेगा अधिकारी और कर्मचारी, रोजगार सहायको द्वारा भूपेश सरकार को 1000 देंगे फंड,
पामगढ़ – छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से कर्मचारी वर्ग किसी ना किसी मांगों को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन करती रहती है उसी कड़ी में मनरेगा अधिकारी और कर्मचारी, रोजगार सहायको द्वारा सरकार से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे है यह हड़ताल 4 अप्रैल से पूरे प्रदेश में चालू है जो चाहते हैं कि उनका नियमितिकरण हो साथ ही उनका ग्रेड पे भी निर्धारण किया जाए लेकिन भूपेश सरकार का कहना है कि उनके नियमितिकरण के लिए रूपए नहीं है

जिसके जवाब में पामगढ़ ब्लाक के मनरेगा अधिकारी , कर्मचारी और रोजगार सहायक जनपद पंचायत पामगढ़ के भदरा गांव के एक खेत में काम करते नजर आए और उनके द्वारा बताया गया कि हमारे पास कोई काम नहीं है तो खेत में निदाई कर भूपेश सरकार को रूपए देंगे जिससे भूपेश सरकार को फंड मिले और रोजगार सहायको का नियमितिकरण हो सके हमें 200 रूपए प्रति दिन का दिया जाता है लेकिन आज हमने खेत में काम करके रूपए कमाए जिसे छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व में भेजा जाएगा प्रति दिन एक लाख लोगों को रोजगार मिलता है जो हमारे हड़ताल में जाने के कारण प्रभावित हुआ है सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए और हमारी मांगों को मानते हुए हमें हड़ताल से हमारे काम में वापस भेजे ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

