प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 3 करोड़ पार, 58 प्रतिशत लोगों को लगाए जा चुके दोनों टीके

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 3 करोड़ पार, 58 प्रतिशत लोगों को लगाए जा चुके दोनों टीके

 रायपुर। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 3 करोड़ को पार कर गया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर यहां अब तक (20 दिसम्बर तक) 3 करोड़ 1 हजार 122 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में 1 करोड़ 86 लाख 40 हजार 909 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल 5 प्रतिशत दूर है।

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या 1 करोड़ 96 लाख 51 हजार है। राज्य के 58 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां एक करोड़ 13 लाख 60 हजार 213 लोगों को इसके दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। 

Author Profile

GYAN KHARE / EDITOR
GYAN KHARE / EDITOR
Latest entries
छत्तीसगढ़