नई दिल्ली: दक्षिण भारत में इन दिनों भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यहां बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। मौसम विभाग की माने तो अभी दक्षिण के राज्यों को राहत नहीं मिलने वाली है। दरअसल, मौसम विभाग ने 1 दिसंबर तक भारत के 8 राज्यों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में 1 दिसंबर तक मध्यम से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कोमोरिन क्षेत्र और श्रीलंका के समुद्री तट के पास एक चक्रवात है और इस समय उत्तर-पूर्वी हवा भी चल रही है। इस वजह बारिश इन राज्यों में असर दिखा सकती है। इसके अलावा 29 नवंबर को अरब सागर में भी चक्रवात उत्पन्न हो सकता है, जिससे गुजरात गोवा और महाराष्ट्र में बारिश हो सकती है।इस बीच मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि मछुआरे मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाएं। वरना उनकी जिंदगी मुश्किल में पड़ सकती है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

