धमतरी / नगर पंचायत को पंचायत बनाने की मांग लेकर बस्तर से रायपुर के लिए पदयात्रा करते आज धमतरी पहुंचे 200 ग्रामीण बस्तर नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर आदिवासियों ने रायपुर राजभवन तक 280 किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली है। आज ये आदिवासी धमतरी पहुंचे जहां उन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग की।

संघर्ष समिति की अगुवाई कर रहे बुधराम बघेल ने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार ने अनुसूचित क्षेत्र में नगर पालिका अधिनियम 1961 के तहत ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत बनाते समय संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि 2017 से लगातार बस्तर नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की मांग की जा रही है। मुख्यमंत्री से लेकर सभी जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया, लेकिन आज तक उनकी मांग पूरी नहीं की गई। जिसकी वजह से आदिवासियों को 280 किलोमीटर पैदल चलकर राज्यपाल से गुहार लगाने जा रहें हैं।
बुधराम बघेल ने बताया कि बस्तर के 7 वार्डों के 500 ग्रामीणों ने अपनी कुलदेवी की कसम खा रखी है। और जब तक रायपुर के राजभवन में मांग पूरी नहीं होगी, वह आंदोलन करेंगे।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं की गई तो वे अपना परिवार और पालतू जानवरों को लेकर राजभवन में धरना प्रदर्शन करेंगे। अपना गांव खेत छोड़कर राजभवन में ही डटे रहेंगे।
गौरतलब है कि इन पदयात्रियों ने संविधान की किताब अपने हाथ रखी है उसे बस्तर के विधायकों और सांसदों को पढ़ने के लिए नारेबाजी भी की।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

