प्रवीण बंजारे
जांजगीर चाम्पा – जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ जनपद में एक ग्राम पंचायत के सरपंच व सचिव पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया गया है | उन्होंने आरोप लगाया है की उनके द्वारा बिना कोरम के लाखों रुपए निकल लिए और खर्च भी कर दिया। इसकी जानकारी पंचों को ही नहीं है। इसकी शिकायत पंचों ने जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर से की है। कलेक्टर ने अग्रिम कार्यवाही के लिए पामगढ़ एसडीएम को प्रेषित किया है| पूरा मामला पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुटराबोड़ का है। शिकायत के अनुसार ग्राम पंचायत कुटराबोड़ में पंचायत निधि की राशि में अनियमित की गई है| सरपंच संघ के अध्यक्ष पुष्कर दिनकर और सचिव पर पंचों ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पंचायत के निर्वाचित पंचों की सहमति के बिना और कोरमा पूर्ण किए बिना ही विभिन्न विकास कार्यों के लिए लाखों रुपए की राशि निकाली गई और उन्हें खर्च कर लिया। जब इसकी जानकारी पंचों को हुई तो उन्होंने मंगलवार को आयोजित जन दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे और इसकी शिकायत कलेक्टर से किया। ग्राम पंचायत की बैठकों में आवश्यक को कोरम पूरा किए बिना भी प्रस्ताव पारित किया गया | इतना ही नहीं पंचों की अनुमति के अभाव में वित्तीय स्वीकृति देकर शासकीय राशि का अहरण किया गया जो की पंचायत नियमों एवं प्रक्रियाओं का सीधा उल्लंघन है | यह मामला छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 की धारा 40 एवं 92 के अंतर्गत गंभीर विधि अनियमितता एवं शासकीय निधि के दुरुपयोग की श्रेणी में आता है| जानकारों का कहना है कि कोरम पूर्ण किए बिना पारित सभी प्रस्ताव विधि अनुसार अवैध माना जाता है जिसमें पंचायत के नियमों की वैधता भी संदेह के घेरे में है। ग्राम पंचायत कुटराबोड़ के पंचों ने प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपते हुए विभिन्न मांग की है जिसमें पंचायत के सभी वित्तीय लेनदेन एवं विकास कार्यों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, कैश बुक, मस्टर रोल, वाउचर, बैंक स्टेटमेंट की गहन जांच, अवैध प्रस्तावों को निरस्त घोषित करने की मांग दोषी पाए जाने पर सरपंच और सचिव पर कड़ी कानूनी कार्यवाही, पंचायत निधि से हुई हानि की वसूली, जांच पूर्ण होने तक वित्तीय अधिकारों का तत्काल निलंबन शामिल है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
जांजगीर चाम्पाMarch 23, 2026रिटायर्ड आर्मी ने चलाया पिस्टल घायल के जांघ पर लगा गोली बिलासपुर रिफर
जांजगीर चाम्पाMarch 22, 2026बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप

