प्रवीण बंजारे
जांजगीर प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश जनदर्शन में आज कुल 126 आवेदन हुए प्राप्त जांजगीर-चांपा 11 नवम्बर 2024 कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के आमजनों की शिकायतों एवं मांग जैसे समस्याओं को सुना और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में तहसील अकलतरा के ग्राम पोंड़ी भांठा निवासी श्री गोमती जायसवाल द्वारा पट्टा दिलाने, तहसील जांजगीर के ग्राम पंचायत पिसौद निवासी श्री पंतराम साहू द्वारा मुआवजा राशि दिलाने, तहसील नवागढ़ के ग्राम भड़ेसर निवासी श्री सुदामा सूर्यवंशी द्वारा दिव्यांग पेंशन दिलाने, तहसील शिवरीनारायण के ग्राम पंचायत बेल्हा निवासी श्रीमती जमोतरीन बाई खूंटे द्वारा उनके पति के मृत्यु उपरांत आर बी 6-4 की राशि स्वीकृत करने, नगर पंचायत खरौद निवासी श्री कान्ति कुमार यादव द्वारा खाता (पर्ची) विभाजन कराने, तहसील पामगढ़ के ग्राम पंचायत मुलमुला निवासी श्री धनित लाल द्वारा रिकार्ड दुरूस्ती करण कराने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने प्राप्त सभी आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में अन्य आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

