प्रवीण बंजारे
जांजगीर जांजगीर-चांपा 23 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में जनदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आज जनदर्शन में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज जनदर्शन में बम्हनीडीह की श्रीमती सीता राठौर ने लंबित वेतन भुगतान के लिए, ग्राम पहरिया निवासी श्री गणेशराम आवास दिलाने, ग्राम पंचायत गोधना निवासी श्री शिवकुमार धीवर तालाब पट्टा दिलाने, तहसील नवागढ़ अंतर्गत ग्राम सीऊड़ निवासी श्री मुकेश सूर्यवंशी इलेक्ट्रॉनिक ट्राई सायकिल दिलाने, गांव डोंगाकोहरौद निवासी श्री भूपेंद्र कुमार ट्राई सायकिल दिलाने संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर कलेक्टर द्वारा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित निराकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार जनदर्शन में अन्य विभिन्न आवेदकों द्वारा रोजगार प्रदाय, नामांतरण, भूमि सीमांकन, आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, राशन कार्ड बनाने सहित कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनते हुए सभी संबंधित विभागों को उचित कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये हैं।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

