प्रवीण बंजारे
जांजगीर जांजगीर-चांपा 20 सितम्बर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय (बीडीएम) अस्पताल का निरीक्षण किया और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों के वार्ड, लैब तथा आपरेशन थियेटर सहित विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें की प्रगति की जानकारी ली एवं कार्याें को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस दौरान कलेक्टर ने ईलाज कराये आए मरीजो से चर्चा कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन डा. अनिल जगत, एस डी एम श्री नीरनिधि नदेहा सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

