प्रवीण बंजारे
जांजगीर – पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के किसानों का शत-प्रतिशत करायें पंजीयन – कलेक्टर
स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के दिए निर्देश समय सीमा के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश जांजगीर-चांपा 2 सितंबर 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान योजना के तहत किसानों के ई-केवायसी करने में प्रगति लाने व लक्ष्य निर्धारित कर शेष ई-केवायसी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने पीएम किसान योजना में नए किसानों का शतप्रतिशत पंजीयन करने कहा। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल अंतर्गत जाति प्रमाण पत्र रिपोर्ट प्रगति की समीक्षा करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को समन्वय कर जाति प्रमाण पत्र बनाने में आवश्यक दस्तावेजों को पूर्ण कर प्रगति लाने कहा कलेक्टर ने सभी सीएमओ, तहसीलदारों को राशन कार्ड की ई-केवाईसी कराने हेतु मुनादी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास निर्माण प्रगति, घर-घर कचरा कलेक्शन, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, सेग्रिगेशन शेड, सामुदायिक शौचालय निर्माण, की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा श्रमिकों का पंजीयन की जानकारी लेते हुए सभी जनपद सीईओ को छुटे हुए श्रमिकों का पंजीयन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री छिकारा ने जनदर्शन के माध्यम से राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व से जुड़े आवेदनों का गंभीरता तथा संवेदनशीलता के साथ जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरण, कलेक्टर जनदर्शन, जन शिकायत में प्राप्त आवेदनों का समीक्षा करते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही बैठक में, जाति प्रमाण पत्र, पीएम आवास, जल-जीवन मिशन, अग्निवीर, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न अन्य विभाग अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल कुमार रावटे, सर्व एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

