प्रवीण बंजारे
जांजगीर-चांपा 23 अगस्त 2024/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आज पामगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बारगांव में पी एम श्री शासकीय प्राथमिक शाला बारगांव के स्कूली बच्चों को गणवेश एवं पुस्तक-कॉपी वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चो को भोजन परोसा। व्यापारी सेवा समिति राहौद की ओर पुस्तक सामग्री प्रदान की गई और न्योता भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बोलेगा बचपन कार्यक्रम के तहत स्कूल के विद्यार्थियों ने सुंदर कविता, गीत एवं डांस की प्रस्तुति भी दी गई।
कलेक्टर श्री छिकारा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि जो बनाना चाहते हैं उसको पाने के लिए अभी से बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने बच्चों से पढ़ाई पर ध्यान केन्द्रीत करने एवं अपने सपनो को साकार करने कहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने भी संबोधित किया। अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम से स्कूल परिसर में पौधा लगाया। इस दौरान व्यापारी सेवा समिति के सदस्य, विद्यार्थी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

