कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं 8 लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में 14 महिलाएं शामिल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे को लेकर सीएम साय सहित प्रदेश के कई नेताओं ने दुख जताया है
सीएम साय ने जताया दुख
सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए एक्स पर लिखा कि कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 17 ग्रामीणों के निधन एवं कई लोगों घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
हादसे में इन लोगों ने गंवाई जान
- मिला बाई (48) पति बंजारी
- टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह
- सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड
- जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड
- मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी
- झंगलो बाई (62) पति धनीराम
- सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड
- किरण (15) पिता शिवनाथ
- पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड
- धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड
- शांति बाई (35) पति शिवनाथ
- प्यारी बाई (40) पति फूलचंद
- सोनम बाई (16) पिता फूलचंद
- विस्मत बाई (45)
- लीला बाई (35) पति मानसिंह
- परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र
- भारती (13) पिता मानसिंह
- सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह
तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे सभी
मिली जानकारी के मुताबिक एक पिकअप वाहन में 25 से ज्यादा लोग सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़ने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए पहुंच गई है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाFebruary 1, 2026लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार, 06 अलग-अलग घटनाओं मे, 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध
जांजगीर चाम्पाJanuary 27, 2026मुख्य अतिथि वित्तमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी ने ध्वज फहराकर ली परेड की सलामी

