पामगढ़।जांजगीर चांपा जिले के चैतन्य विज्ञान एवं कला महाविद्यालय पामगढ़ में स्पीक मैके के संस्थापक 74 वर्षीय पद्मश्री डॉ. किरण सेठ आगमन हुआ । इसके पूर्व भी चैतन्य महाविद्यालय पामगढ़ में स्पीक मैके द्वारा लोक नृत्य ,लोकसंगीत तथा संस्कृति का आयोजन 2016 से लगातार रहा है, जिसमे छाऊ नृत्य, कालबेलिया आदि की मनमोहक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई थी। जिससे छात्रों पर गहरा प्रभाव देखने को मिला है। इन दिनों साइकिल से भारत भ्रमण कर रहे 74 वर्षीय पद्मश्री किरण सेठ डॉ किरण सेठ दिल्ली आई आई टी में 40वर्षों तक प्रोफेसर रहे हैं कोलम्बिया अमेरिका यूनिवर्सिटी से पी एच डी हैं और गांधीजी के सादा जीवन और उच्च विचार के साथ युवाओं को फिटनेस का संदेश दे रहे हैं, वे भारतीय संस्कृति और पुरातन संगीत से युवाओं को जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के इरादे से साइकिल यात्रा कर रहे हैं। 15 अगस्त 2022 से दिल्ली से साइकिल यात्रा शुरू कर 19 फरवरी 2023 को कन्याकुमारी पहुंचे और अपनी द्वितीय साइकिल यात्रा के दौरान वे मुंबई से नागपुर, बिलासपुर होते हुए पामगढ़ 8000 किलोमीटर की यात्रा करते हुए पहुंच है। पद्मश्री डॉ. किरण सेठ का चैतन्य महाविद्यालय परिवार पामगढ़ द्वारा भव्य स्वागत किया गया,साथ ही युवाओं को हेल्थ और फिटनेस एवं शास्त्रीय संगीत एवं भारतीय संस्कृति के विषय में संदेश देने के उद्देश्य से साइकिल विथ स्पीक मैके विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

