छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला के विरोध में जोगी युवा मोर्चा ने किया मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री का पुतला दहन
2000 करोड़ का शराब घोटाला भूपेश सरकार ने बनाया भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ की लाखों माता बहनों के साथ भूपेश सरकार ने दिया धोखा
मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री से जोगी कांग्रेस ने किया इस्तीफा की मांग
पुतला दहन के नाम पर जोगी कांग्रेस और पुलिस के बीच जमकर हुई झुमाझटकी
पामगढ़, केंद्रीय जांच एजेंसी ED, Enforcement Directorate के द्वारा छत्तीसगढ़ में 2000 करोड़ के शराब घोटाला का खुलासा करने के बाद से प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। इसी कड़ी में आज छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाले का पुरजोर विरोध करते हुए सरयू प्रसाद पूरे के नेतृत्व में अजीत जोगी युवा मोर्चा के दर्जनों युवा कार्यकर्ताओं ने पामगढ़ अंबेडकर चौक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन कर विरोध जताया और मुख्यमंत्री और आबकारी मंत्री से इस्तीफा मांगा। पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस और जोगी कांग्रेसियों के बीच जमकर झुमाझटकी हुई। इस दौरान जोगी कांग्रेसियों ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखे तख्ती लेकर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाते रहे ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

