जांजगीर चांपा ।कोरबी धान खरीदी केन्द्र में फर्जी पंजीयन कर गबन करने वाले 02 आरोपियो को बलौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपियो द्वारा 4 लाख 5 हजार रूपए शासकीय राशि का गबन किया गया आरोपी मनोज अग्रवाल उर्फ डब्बू एंव सहयोगी जितेंद्र अग्रवाल उर्फ छोटू को किया गया गिरफ्तार आरोपीयों के विरूद्ध धारा 420, 409, 468, 471,120बी,34 भादवि के पंजीबद्ध
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है माननीय जिला दंडाधिकारी जिला जांजगीर चांपा द्वारा गठित टीम के जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रार्थी मुकेश पाण्डेय मैनेजर ग्रामीण सहकारी बैंक बलौदा द्वारा लिखीत आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया की श्रीमति पुजा अग्रवाल एवं अन्य द्वारा धान खरीदी केन्द्र में किसानो का फर्जी पंजीयन कर फर्जीवाडा कर 4,05000 रूपये रकम को निकालकर गबन करने एंव धोखाधडी करने की रिपोर्ट पर आरोपीयों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मनोज अग्रवाल तथा सीमा अग्रवाल निवासी डोंगरी का सलिप्ता पाये जाने से नाम जोडा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपिया सीमा अग्रवाल एंव पुजा अग्रवाल माननीय छ.ग. हाईकोर्ट बिलासपुर से अग्रीम जमानत पर है। प्रकरण के आरोपी जितेन्द्र अग्रवाल उर्फ छोटू, मनोज अग्रवाल उर्फ डब्बू के द्वारा शासन के राशि का कूट रचना कर 4 लाख 5 हजार रूपए का राशि गबन करना पाये जाने पर दिनांक 24.03.2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी बलौदा उप निरी. गोपाल सतपथी, सउनि कृष्णपाल सिंह कंवर प्र.आर. अरूण कौषिक , आर. दिलीप माथुर , जितेन्द्र कुर्रे ,महेष राज का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

