Pamgarh– पामगढ़ विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा नेता सुखराम मधुकर ने ग्राम ससहा, कोसीर, एवं जेवरा के बूथ स्तर पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए जन्मजयंती मनाई गई । सुखराम मधुकर ने कहाँ की पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष थे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे जो एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। मधुकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर भारत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को रेडियो के माध्यम से सुना।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता तीजराम कश्यप,रामपुकार कश्यप,गणेश प्रजापति, सुभाष गुप्ता,सीताराम कश्यप, नेहरू रजक, बसंत यादव, अश्वनी वर्मा, सागर केवट, कोमल सिंह, दुजराम कश्यप, शिव प्रजापति, सालिक प्रजापति उपस्थित थे
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

