मस्तूरी बिलासपुर रूपचंद राय
मस्तुरीः 10अगस्त 2022 बुधवार देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस की ओर से मस्तुरी विधानसभा के ब्लाक मस्तुरी में निकाली जा रही 75 किलोमीटर की आजादी तिरंगा के सम्मान में पदयात्रा बुधवार को दूसरे दिन सुबह ग्राम पंचायत चिल्हाटी के हनुमान चौक से अगले पड़ाव के लिए रवाना हुई। पदयात्रा के जरिए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए सांप्रदायिक सौहार्द्र का संदेश दिया गया। इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाल लगाकर के फूलमाला से पदयात्रा का स्वागत किया। हाथों में तिरंगे फहराते हुए चल रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस का देश की आजादी में अहम योगदान रहा है।
तिरंगा पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया ने कहा कि आजादी के आंदोलन में स्वतंत्रता सेनानियों और कांग्रेस नेताओं के योगदान को याद करने के लिए इस यात्रा का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कांग्रेस के नेताओं ने पूरा योगदान दिया और जेल भी गए। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से ही देश को आजादी नसीब हुई और आज देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अहम योगदान दिया। 15 अगस्त 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। अब यह समय है कि हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करें, जिनके बलिदान के कारण हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा कि इस समय देश में महंगाई व बेरोजगारी मुख्य चुनौतियां हैं, जिनका समाधान करने में मौजूदा बीजेपी सरकार पूरी तरह से विफल रही है। आम लोगों का महंगाई में गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। यह कांग्रेस ही थी, जिसके समय में महंगाई पर काबू था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का यह कर्तव्य है कि देश की आजादी की लड़ाई में जिन लोगों ने योगदान दिया उनके जज्बे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि आजादी की तिरंगा पदयात्रा का आगाज मंगलवार को ग्राम बोहारडीह से हुआ था। यह यात्रा 75 किलोमीटर का पैदल सफर तय करेगी।
आज आजादी तिरंगा पदयात्रा का दूसरा पड़ाव बुधवार रात को बहतरा ग्राम पंचायत में होगा। गुरुवार को बहतरा से मल्हार तक पदयात्रा निकाली जाएगी। जहां पदयात्रा का गुजर रही गांव-गांव, तक केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, तानाशाही के खिलाफ आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
आज इस पद यात्रा में पदयात्रा के प्रभारी पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष डाक्टर प्रेमचंद जायसी, जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, जिला पंचायत सभापति राहुल सोनवानी, मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय,वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर,महिला जिला अध्यक्ष सीमा घृतेश,जिला पंचायत सदस्य मस्तुरी महिला ब्लॉक अध्यक्ष किरण यादव,पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता बादल खुटे, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ सचिव बिंदु जायसी, मंडी सदस्य रामेश्वर साहू,अशोक सुर्यवंशी,ब्लॉक महामंत्री डाक्टर आर.के वर्मा, ब्लॉक महामंत्री मुकेश बंजारे,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव, उपाध्यक्ष विजय नामदेव,कांति भारद्वाज,मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी, विशंभर बादल खुटे,लखन टंडन मल्हार नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त, मल्हार नगर पंचायत एल्डरमैन अमित पान्डेय पार्षद विष्णु कैर्वत, जोंधरा उपसरपंच दिनेश शर्मा,अरविंद लहरिया,पुष्पेंद्र राय,ताराचंद वर्मा, धनेष बांधे, उक्कील पटवा, शहर ल कैवर्त,राकेश शर्मा,सार्थक तिवारी, गजपाल पैकरा, दिलहरण लहरी,विक्रम तिवारी, दिनुपाल दिनेश, कुंदन, दिपेश्वर, विक्की नायक,नेत्र टंडन सुभाष टंडन,नरेश कैवर्त,मन्नू यादव,दुकालू यादव सहित क्षेत्र के कांग्रेसी पदाधिकारी व सदस्य शकुंतला भारद्वाज पूर्व जनपद सदस्य तिरंगा पदयात्रा में शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाJuly 17, 2025भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ने पामगढ़ बिजली ऑफिस में सौपा ज्ञापन
सूरजपुरJuly 10, 2025मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक समृद्धि की सौगात
जबलपुरJuly 9, 2025घर में अकेली लड़की को देखकर जागा हैवान, चीखती-चिल्लाती रही नाबालिक, फिर जो हुआ सुनकर कांप उठा रूह
जांजगीर चाम्पाJune 26, 2025थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया से गुमा बच्चा बिलासपुर में मिला.. पुलिस ने रात भर मे खोज निकाला, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के नेतृत्व मे रात भर चाला सर्च ऑपरेशन