कांग्रेस शहर अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने पेश की अपनी दावेदारी…कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारियों ने ली महत्वपूर्ण बैठक…अभिलाष सिंह शहर अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे
मुंगेली@- छग प्रदेश
कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार संगठन चुनाव के
लिए शहर व ग्रामीण/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के
निर्वाचन हेतु डीआरओ सुनील कुमार सिंह, शहर
बीआरओ भुवनेश्वर यादव, मुंगेली ग्रामीण
बीआरओ राजेश्वर भार्गव, जरहगांव बीआरओ
बिहारी टोंडर के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पदाधिकारी
एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई।
जिसमें मुंगेली शहर कांग्रेस अध्यक्ष एवं ग्रामीण
ब्लॉक अध्यक्ष के लिए दावेदारों ने अपनी
दावेदारी पेश की। मुंगेली आये कांग्रेस पार्टी के
जिला निर्वाचन अधिकारी (DRO) और ब्लॉक
निर्वाचन अधिकारी ( BRO) ने बताया कि शहर
एवं ब्लॉक अध्यक्ष के लिए एक राय और
सामंजस्य बनाने की कोशिश की जाएगी, एक
नाम पर सहमति न बनने पर पैनल बना कांग्रेस
आलाकमान को सौंप दी जाएगी, जिस पर पार्टी
हाईकमान ही निर्णय लेगी। आज का यह मुख्य बैठक डीआरओ सुनील कुमार सिंह, शहर बीआरओ भुवनेश्वर यादव, मुंगेली ग्रामीण बीआरओ राजेश्वर भार्गव,
जरहगांव बीआरओ बिहारी टोंडर के नेतृत्व में
संपन्न हुआ। कांग्रेस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंगेली शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए
दावेदारी करने वालों में मकबूल खान, दीपक
गुप्ता, अभिलाष सिंह और जलेश यादव शामिल
हैं, शहर अध्यक्ष बदलने की स्थिति में इन चार
नामों में से एक नाम पर ही मुहर लगेगी। इसमें
अभिलाष सिंह सबसे प्रबल और मजबूत दावेदार
माने जा रहे है,
वर्तमान पद –
उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, मुंगेली
प्रभारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पथरिया
अध्यक्ष, शाला विकास समिति नवागांव (घु.)
अध्यक्ष, छठ महासभा मुंगे
कोषाध्यक्ष, ठक्कर बाबा शिक्षण समिति मुंगेली
पूर्व पद-
सन- 2019 से 2020 तक मिडिया प्रभारी जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली
सन – 2019 से 2020 तक जिलाध्यक्ष – आई. टी. सेल, सेवादल मुंगेली
अभिलाष सिंह ने अपना व्यक्तिगत परिचय देते हु कहा कि मै मुंगेली जिले के कांग्रेस पार्टी का सदस्य रहते हुए कांग्रेस पार्टी के उत्थान के लिए सदा प्रतिक्षारत व कर्मठ भाव से कांग्रेस पार्टी की हर स्थिती में साथ देता आ रहा हूं। कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये गये हर छोटे-बड़े आंदोलनों में मै और मेरे सहयोगी साथियों द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया, वर्तमान में विधानसभा, लोकसभा, पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों में मेरे द्वारा कांग्रेस पार्टी को जिताने हेतु मैं और मेरी पूरी टीम ने निष्ठा पूर्वक कार्य किया ।
मेरे द्वारा शहर में किये गये कार्यक्रम-
👉 कोरोना काल के दोनो लहरो में मेरे और मेरे साथीयों द्वारा जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री, ऑक्सीजन
सिलेण्डर, अस्पताल में बेड की व्यवस्था कराना एवं सेनेटाईजर व मास्क का वितरण कराया गया।
👉 लगातार पांच वर्षो से रावण दहन एवं माता का जगराता कार्यक्रम श्रीराम दशहरा उत्सव समिति द्वारा।
👉 शहर में भव्य रूप से पहली बार श्रीराम कवि सम्मेलन समिति द्वारा पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी का कार्यक्रम ।
मुंगेली जिले में पहली बार फ्लड लाईट क्रिकेट टूर्नामेंट
👉 लगातार 10 वर्षो से छठ पूजा भव्य मनाया जाता है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

