जांजगीर चांपा।जांजगीर-चाम्पा में आज जिले के 07 दिव्यांग जोड़ो को सामाजिक पुनर्वसन में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से छ.ग.शासन समाज कल्याण विभाग की महत्वपूर्ण योजना, निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत प्रोत्साहन राशि का चेक, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं विधायक श्री
रामकुमार यादव के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्ष, जिला पंचायत, श्रीमती यनिता यशवंत चन्द्रा, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह , इंजिनियर श्री रवि पाण्डेय , श्री
दिनेश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह, कृषि स्थायी समिति के सभापति श्री राजकुमार साहू पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत डभरा श्री यशवंत चन्द्र , जिले के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालन
अधिकारी, डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी, उप संचालक पंचायत श्री अभिमन्यु साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। जिसमें दिव्यांग दम्पति श्री नरोत्तम केंवट पत्नी श्रीमती चित्रलेखा, ग्राम महंत एवं श्री सुरेश कुमार पटेल पत्नी श्रीमति संतोषी, ग्राम मोहतरा, जनपद पंचायत नवागढ़ को पति-पत्नी दोनो दिव्यांग होने पर 01-01 लाख रूपये तथा
अन्य 5 दम्पति जोड़ो श्री संजय पत्नि नीतू कुम्हार, ग्राम बम्हनीडीह, श्री मनोहर लाल पत्नि अमरौतीन भारद्वाज ग्रम सोनादुला, श्री राजकुमार पत्नि फुलमती, ग्राम बलपुर, श्री अरविंद कुमार, पत्नी
बिन्देश्वरी भारद्वाज, श्री संदीप कुमार राठौर पत्नी वंदना को 50000-50000 हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया। दिव्यांग दम्पतियों द्वारा एकमुश्त बड़ी राशि प्राप्त होने पर उक्त
राशि का प्रयोग स्वावलंबन के लिए किराना दुकान व अन्य व्यवसाय में किये जाने की बात कही गयी।
उक्त अवसर पर उप संचालक, समाज कल्याण, श्री टी.पी. भावे द्वारा बताया गया कि निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत निःशक्त व्यक्तियों के सामाजिक पुनर्वास एवं उन्हें
जीविकोपार्जन में प्रारंभिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से 21 से 45 वर्ष के निःशक्त व्यक्ति जो आयकर दाता की श्रेणी में नहीं आते हो, विवाहित जोड़े में एक निःशक्त होने पर राशि 50 हजार रूपये एकमुश्त तथा दोनो (वर-वधू) निःशक्त है तो राशि 1लाख रुपए एकमुश्त आर्थिक सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाJuly 17, 2025भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के पदाधिकारीयों ने पामगढ़ बिजली ऑफिस में सौपा ज्ञापन
सूरजपुरJuly 10, 2025मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों ने दी सूरजपुर को शैक्षणिक समृद्धि की सौगात
जबलपुरJuly 9, 2025घर में अकेली लड़की को देखकर जागा हैवान, चीखती-चिल्लाती रही नाबालिक, फिर जो हुआ सुनकर कांप उठा रूह
जांजगीर चाम्पाJune 26, 2025थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया से गुमा बच्चा बिलासपुर में मिला.. पुलिस ने रात भर मे खोज निकाला, पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के नेतृत्व मे रात भर चाला सर्च ऑपरेशन