जांजगीर-चांपा। जिले में BEO के रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो के मुताबिक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एक रिटायर्ड टीचर से उसका बिल पास करने के बदले पैसे मांग रहे हैं। ऑडियो में BEO कह रहे हैं कि तीन लोगों का काम है। उसके लिए 60 हजार रुपए लग जाएंगे। ट्रेजरी में तो वैसे ही एक प्रतिशत के हिसाब से पैसा देना ही पड़ता है।
जैजैपुर विकासखंड के अलग-अलग स्कूलों में पदस्थ 3 टीचर पिछले दिनों रिटायर हुए हैं। रिटायर के बाद इन टीचरों को जीपीएफ सहित अन्य कई प्रकार की राशियां मिलती हैं। मगर इसके लिए प्रक्रिया है। जिसके तहत बीईओ को पूरा बिल बनाकर ट्रेजरी को देना पड़ता है। जिसके बाद टीचरों का भुगतानु किया जाता है। ऐसे ही एक रिटायर्ड टीचर नवधा कश्यप पिछले कई दिनों से जैजैपुर विकासखंड के BEO विजय सिदार से बात कर रहे थे। लेकिन उनका काम नहीं हो परा था।
पिछले कुछ दिन पहले जब फिर से रिटायर्ज टीचर नवधा कश्यप ने बीईओ से बात की थी। उसी समय का यह ऑडियो बताया जा रहा है। ऑडियो के में विजय सिदार कह रहे हैं आपका सब चढ़ गया ना, जितेश का कार्रवाई अब कराएंगे। इस पर नवधा कश्यप पूछते हैं कि क्या हमें समयमान वेतनमान नहीं मिलेगा क्या, अंतर की राशि नहीं मिलेगी क्या। ये तो अभी बाकी है। तभी बईओ कहते हैं कि वो वाला काम आकर जल्दी करा लेते ना सर। आपके लिए मैंने खुद पैसे दिए हैं।
आगे नवधा कहते हैं कि आखिर कितना लगेगा बती तो दीजिए। इस पर बीईओ कहते हैं कि नहीं फोन पर नहीं बताऊंगा।आकर मिलिए आमने सामने बात करेंगे। बीईओ कहते हैं कि पैसे जल्दी मिल जाएगा तो काम हो जाएगा, नहीं तो दिक्कत होगी। इसके बाद फिर से रिटायर्ड शिक्षक कहते हैं कि आखिर बता तो दीजिए कि कितना लगेगा। तब जाकर बीईओ जवाब देते हैं कि मैंने आप तीन लोगों के लिए 60 गिना है। मतलब एक बंदे कि हिसाब से 20 हजार रुपए। कुूल मिलाकर 60 हजार रुपए लगेंगे। बीईओ ये भी कहते हैं कि बिल पास करने के बदले ट्रेजरी में तो एक प्रतिशत देना ही पड़ता है। मैंने आपका पैसे दे दिया है। आप चाहो तो वहां जाकर पूछ लो। इस पर रिटायर्ड टीचर उन्हें मना कर देते हैं कि हम इतने पैसे नहीं दे पाएंगे। अब पूरे घटनाक्रम का ऑडियो वायरल है। हालांकि भास्कर इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
इस मामले में हमने जिला शिक्षा अधिकारी से भी बात की, तब उन्होंने कहा कि हम इस ऑडियो की जांच करवाएंगे। वहीं बीईओ विजय सिदार का कहना है कि ये ऑडियो फर्जी है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

