रायपुर 2 जून 2022
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी कला जत्था के माध्यम से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी जा रही हैं। कला जत्था द्वारा नाटक और गीतों के माध्यम से राज्य में हो रहे नवाचार और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जा रहा है। कला जत्था द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को बेहतर प्रतिसाद मिल रहा है।
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जिले के सभी विकासखंडों के चिन्हांकित किए गए बड़े गांवों और साप्ताहिक हाट-बाजार में कला जत्था की टीम द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार सामाग्री का वितरण भी किया जा रहा है।
जिले में चित्रोत्पला लोक कला परिषद, उपकार पंथी लोक नृत्य कल्याण सेवा समिति और उद्गम सेवा समिति के कलाकारों द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है।
इसी क्रम में जिले में आज अभनपुर विकासखंड के ग्राम केंद्री,झांकी और बेंद्री,आरंग विकासखंड के ग्राम कठिया, टेकारी और बड़गांव तथा तिल्दा विकासखंड के ग्राम बंगोली, रायखेड़ा और मोहरेंगा में कला जत्था द्वारा मनोरंजक ढंग से कार्यक्र
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

