SDM को कमरे में बंद कर, चोरों ने की लाखों की चोरी
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में चोरों ने एक SDM को कमरे में बंद कर चोरी कर ली है। बताया गया कि का रात के वक्त चोरों ने सबसे पहले घर के किचन की खिड़की तोड़ी। इसके बाद उन्होंने पहले एसडीएम के कमरे के दरवाजे को बंद कर दिया। फिर घर के अंदर रखा खाने-पीने का सामान और घरेलू उपयोग का सामान ले उड़े हैं।

अब एसडीएम की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मामल कुसमी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को कुसमी विकासखंड के एसडीएम अजय किशोर लकड़ा अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके बंगले में घुसे चोरों ने सामान पार कर दिया। एसडीएम को इस बात की जानकारी तब लगी, जब वह सुबह 5 बजे सोकर उठे।
उन्होंने देखा कि बाहर से दरवाजा बंद है। इस पर उन्होंने तुरंत अपने ड्राइवर को बुलाया। मौके पर पहुंचे ड्राइवर ने पहले तो दरवाजा खोला। फिर देखा तो घर के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत शुक्रवार को पुलिस से की गई थी।
इधर, पूरे मामले के बाद अब एसडीएम अजय किशोर लकड़ा का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि वो रात के वक्त करीब 11.30 बजे खाना पीना खाकर सो गए थे। उन्होंने बताया कि किसी चोर ने 3 से 4 बजे की बीच वारदात को अंजाम दिया है। सुबह सोकर उठा तो मेरे कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। एसडीएम ने कहा कि इनकार नहीं किया जा सकता कि कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी। उनका कहना है कि हमें गार्डस तो मिले हैं।
मगर वह रात में नहीं रहते। इसलिए हमें नाइट गार्ड भी मिलना चाहिए। वहीं एसडीएम की शिकायत के बाद पुलिस शुक्रवार को मौके पर गई थी। इसके बाद पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश की है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

