शोषित-पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कार्य करें: सुश्री उइके
राज्यपाल से भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की
रायपुर, 12 जनवरी 2022/ राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसा कार्य करें कि समाज में शोषितों-पीड़ितों को न्याय मिले, किसी के साथ भेदभाव न हो। सही और गलत में भेद करते हुए अपने कर्तव्य और भूमिका का निर्वहन करें। कार्य के दौरान कई चुनौतियां आती हैं साथ ही विपरीत परिस्थिति का भी सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में अपने वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन लें और उनके अनुभव का लाभ लेते हुए कार्य करें। छत्तीसगढ़ पुलिस का सूत्र वाक्य है ‘‘पारित्राणाय-साधुनाम’’। इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करें और यह ध्यान रखें कि उनका उद्देश्य सबसे पहले जनसेवा है।
इस अवसर पर सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) श्री एम.एल. कोटवानी सहित परिवीक्षाधीन अधिकारियों में श्री बंकर वैभव रमनलाल, सुश्री पूजा कुमार, श्री राजनाला स्मृतिकी, श्री संदीप कुमार पटेल उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

