बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो लोग इसे देखकर चौंक उठे. पूरा चेहरा किसी शिशु की तरह ही था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी. खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे. यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. यह चौंका देने वाली घटना असम के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव की है. यहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया था. इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा था. हालांकि, बच्चे ने जन्म के आधे घंटे बाद ही दम तोड़ दिया.
पशुपालक ने बताया कि सोमवार को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो वे इसे देखकर चौंक उठे. पूरा चेहरा किसी शिशु की तरह ही था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी. खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे. यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. तस्वीरों से देखा जा सकता है कि बकरी ने अविकसित जीव को जन्म दिया है और उसकी शक्त हूबहू इंसानों से मिलती जुलती दिखाई पड़ रही है. काली बकरी के पेट से भूरे रंग के शिशु समान बच्चे के पैदा होने पर गांववालों ने यह मान लिया था कि उनके किसी के पूर्वज ने जन्म लिया है. लेकिन, बच्चा ज्यादा देर जीवित नहीं रह पाया. इसके बाद गांववालों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसको दफनविधि की.
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

