चोरी का माल पकड़ने पुलिस ने मारा छापा, कमरे में मिली 14 साल की बच्ची- 1 माह से हो रहा था हर रोज बलात्कार

भिलाई: दुर्ग जिले के नेवई टीआई भारती मरकाम ने बताया कि बीएसपी कर्मी कमलेश ढीमर ने जुलाई माह में अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली की चोरी की वारदात मरोदा निवासी चंदर उर्फ विक्की (21) की है। चार महीने तक खोजबीन के बाद पुलिस को पता चला की विक्की पोटिया कला के एक किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने जब मंगलवार को छापेमारी करके विक्की को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक नाबालिग लड़की भी मिली। विक्की ने बताया कि वह उसे भगाकर अपने साथ लाया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान भी जब्त कर लिया है और लड़की को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी, अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
–
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

