पामगढ़– पामगढ़ ब्लाक के अंतर्गत सभी ग्रामों में कोविड19 टीकाकरण महा अभियान चलाया जा रहा है इसी तारतम्य में भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवन लाल चन्द्राकर संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन ,कैलास सोनी राज्य सचिव भारत स्काउट गाइड,जिला मुख्य आयुक्त जितेंद्र तिवारी,के के डहरिया अनुविभागीय अधिकारी पामगढ़,एस आर रत्नाकर विकास खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशानुसार एवम डिस्ट्रिक आर्गेनाइजिंग कमिश्नर गाइड सुमन लता यादव के नेतृत्व में शा.उच्च.मा.वि.कोसला पामगढ़ जिला जांजगीर चाम्पा में प्राचार्य आर एन निर्मलकर की अनुमति से ग्राम स्तर पर कोविड-19 सम्पूर्ण टीकाकरण महाअभियान हेतु नारे व श्लोगन के साथ पूरे जोर शोर से जागरूकता रैली निकाली गई।स्कूलों से होते हुए भाठा पारा,गुड़ी चौक,महामाया मंदिर आदि से होते हुए गांव के समस्त गली मोहल्लों में भ्रमण करते लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु सम्पूर्ण टीकाकरण लगवाने जागरूक किया गया।

इस अवसर पर यादव मैडम ने कहा कि शासन की इस समूर्ण टीकाकरण महाभियान को सफल बनाने में आप सभी नागरिक गण टीका लगवाकर सहयोग करें।”हम सब का यही है नारा,टीके से कोरोना मुक्त हो भारत हमारा”।इस प्रकार इनके द्वारा लोगों में उत्साह एवम रुचि बढ़ाने के लिए अनेक श्लोगन लिखा गया।खेल प्रभारी बी के टंडन ने जोश व उत्साह के साथ सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।गांव के सरपंच सुरेश तिवारी ने भी इस जागरूकता अभियान को सभी के हिट में बताया।और गली मोहल्लों में ग्रामीणों के द्वारा विशेष रुचि दिखाते हुए टीकाकरण से वंचित लोगों को स्वयं भी प्रेरित करने। की बात कही।इस जन जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक जी आर कश्यप,सीमा वानी,बी पी एस बंजारे ,एल पी यादव,पी के दिव्य,शैलेष रवानी,धनन्जय दिनकर,शांतनु श्रीवास,शैलेन्द्र श्रीवास,नाथू लहरे, छात्र,छात्राएं वअयोध्या पटेल आदि का भरपूर सहयोग रहा।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

