कोयला मंत्री जोशी ने एसईसीएल दीपका माइंस का लिया जायजा, साइलो लोडिंग सिस्टम को भी देखा, कहा – उत्पादन व डिस्पैच बढ़ाओ
श्री जोशी ने वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और उनसे कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने का आह्वान किया।

कोरबा – बुधवार को केंद्रीय कोयला मंत्री प्रल्हाद जोशी ने एसईसीएल की दीपका व गेवरा खदान का दौरा किया। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में अवस्थित 35 मिलियन टन क्षमता की यह खदान भारत की सबसे बड़ी कोयला खदानों में से एक है। श्री जोशी ने वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की और उनसे कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच बढ़ाने का आह्वान किया।

दीपका कोयला खदान के साइलो लोडिंग सिस्टम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी बाधाएं दूर कर थर्मल पावर प्लांट्स को कोयला डिस्पैच बढ़ाने के लिए काम करने का निर्देश दिया।
कोयला मंत्री ने छत्तीसगढ़ के दीपका कोयला खदान की रेलवे साइडिंग का दौरा किया। साइडिंग यार्ड में कोयला स्टॉक की स्थिति का अवलोकन किया और साइडिंग प्रभारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की। दीपका खदान के बाद श्री जोशी गेवरा माइंस पहुंचे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

